पत्रकार की गोली मारकर हत्या…पढ़े पूरी खबर……..

बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार सुबह पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब साढ़े 5 बजे पत्रकार के घर पर चार लोग आये। बदमाशों ने गेट के बाहर से विमल भैया कहकर आवाज लगाई। जैसे ही उन्होंने गेट खोला, अपराधियों ने सीने में गोली मार दी।

पत्रकार विमल यादव वहीं गिर गए। खून से लथपथ पत्रकार पर उनकी पत्नी की नजर पड़ी तब तक गोली की आवाज सुनकर जब ग्रामीण जुटने लगे तो सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रानीगंज सीएचसी में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर साधु आश्रम वार्ड संख्या 5 की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से इसे देखने को कहा है। जल्द एक्शन भी दिखेगा।

मृतक की पत्नी पूनम देवी ने कहा कि विमल के भाई गप्पू यादव सरपंच थे। उनकी भी पांच साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी मामले में अगले सोमवार को गवाही होनी थी। वो इसमें मुख्य गवाह थे।घटना की सूचना पर मौके पर अररिया एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर और एसडीपीओ राम पुकार सिंह समेत रानीगंज थाना की पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।